Uncategorized

श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती को हल्दी अर्पित करने की पारंपरिक रस्म श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर में आस्था और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में इतवारी बाजार स्थित किले के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती को हल्दी अर्पित करने की पारंपरिक रस्म श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में थाल सजाकर भगवान शिव और माता पार्वती को हल्दी अर्पित करती नजर आईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंगोली और रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी दिव्य प्रतीत हो रहा था।पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हल्दी रस्म संपन्न कराई गई। मान्यता है कि महाशिवरात्रि से पूर्व हल्दी अर्पित करने की परंपरा शुभ फलदायी होती है और इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और शिव स्तुति का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।मंदिर समिति के पदाधिकारि नीलेश लूनिया और मुकेश सुखवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, रात्रि जागरण और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम मे मेहँदी और संगीत उसके उपरांत भोलेनाथ की बारात का आयोजन किया गया है।
पूरे आयोजन ने शहरवासियों में महाशिवरात्रि के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है। भक्तों का कहना है कि किले के श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाई जाती है और इस बार भी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!