Uncategorized

मंदिरो में चोरी के आरोपियों का कुरुद अधिवक्ता संघ व नोटरी नहीं करेंगे न्यायिक कार्य

कुरूद :अधिवक्ता संघ कुरुद द्वारा संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई.जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि कुरुद स्थित मां चंडी देवी मंदिर तथा मां काली मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह चोरों का पैरवी अधिवक्ता संघ कुरुद के सदस्यगण नहीं करेंगे व किसी भी प्रकार का सहयोग नही करने का प्रस्ताव पास कर इस घटना की निंदा प्रस्ताव पास किया गया तथा साथ ही साथ कुरूद नोटरी व शपथ आयुक्तों द्वारा भी किसी भी आरोपी से संबंधित दस्तावेज को सत्यापित नहीं करने का प्रस्ताव पास किया गया कि
मां चंडी देवी जी कुरूद के प्रति आस्था पूरे क्षेत्र तथा राज्य में है इस घटना से सभी नागरिक जनो की भावना आहत ही है जो हमारी धर्म पर भी आघात है कुरूद अधिवक्ता संघ हमेशा से ही मानवीय मूल्यों का समर्थक रही है तथा किसी भी सार्वजनिक मुद्दे पर एक राय रखते हुवे अपनी निजी व्यवसाय को प्राथमिकता न दे कर जन भावना का सम्मान करती आई है.इस कारण से धर्म आस्था के केंद्र पर बुरी दृष्टि डालने वालो के खिलाफ अधिवक्ता संघ कुरुद है
अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि सामाजिक सुधार केलिए कानून बना है ना अपराधियों का संरक्षण करने के लिए ऐसे विभत्स व घिनौना अपराध करने वालो को सजा जरूर होनी चाहिए जिसके लिए कुरुद अधिवक्ता साथी पुर जोर निरंतर प्रयास करते हैं.बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता संघ कुरुद के पदाधिकारी यशवंत साहू, मोहेंद्र चंद्राकर ओ पी चंद्राकर, गुणवंत सोलंके, बी डी साहू, रमेश सिन्हा, यजुवेंद्र साहू, हेमंत निर्मलकर, देवचरण साहू, राकेश देवांगन, हरीश साहू, भुनेश्वरी साहू, टी आर सेन मुकेश सप्रे ,तोष कुमार चक्रधारी, याजेश जाधव योगेंद्र साहू ,जीवराम ध्रुवंसी, खेमप्रकाश सोनवानी, नीतू तोडेकर, दिलीप साहू, महेंद्र साहू, चंद्रशेखर साहू,एस पी लाम्बा उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!