जोरातराई मे करू भात का आयोजन: बड़ी संख्या मे माताओ बहनो के साथ पूर्व विधायक लेखराम साहू हुए शामिल
विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए मनाती हैं तीज पर्व - लेखराम

ग्राम पंचायत जोरातराई जिला धमतरी में नवज्योति नाट्य कला मंडल स्कूल चौक पर करू भात का आयोजन विगत 5 वर्षों किया जा रहा है जिसमें इस वर्ष लगभग 1000 महिला पुरुष ने करु भात खाए जिसमें पूरे ग्राम वासियों की माता बेटी बहन बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने कार्यक्रम में माता बहनों को करू भात परोसकर कार्यक्रम की शुरूआत किया साथ ही उद्बोधन में सभी को तीजा त्यौहार के महत्व बताएं. छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) का त्यौहार विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए मनाती हैं। यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन और उनकी निष्ठा का प्रतीक है।छत्तीसगढ़ में यह त्योहार बेटियों के विशेष सम्मान से जुड़ा है। इस दिन बेटियां ससुराल से अपने मायके आती हैं। पिता या भाई उन्हें लेने ससुराल जाते हैं। महिलाएं इस दिन बिना अन्न और पानी के कठोर उपवास रखती हैं और रातभर जागकर भगवान शिव-गौरी की पूजा करती है.छत्तीसगढ़ में तीजा व्रत की शुरुआत ‘करू भात’ खाने से होती है। इसमें करेले की सब्जी और चावल (भात) विशेष रूप से बनाए जाते हैं। ‘करू’ का अर्थ कड़वा होता है।
कड़वा करेला खाकर महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि वे जीवन के हर कड़वे या कठिन समय को सहने और परिवार की भलाई के लिए तैयार हैं।
इस कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा साहू पूर्व सरपंच टेकराम साहू मानक लाल साहू भुनेश्वर साहू वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राजपूत रविंद्र सेन जालम साहू सेवक राम साहू भानु प्रताप साहू नरेश बनपेला मोहन वैष्णव हरिपाल नरेंद्र निर्मलकर खिलावन पाल छवि राम साहू पलटन पालमोहन सारथी शिवदयाल निषाद भूखन हिरवानी संतोष निर्मलकर नरेंद्र साहू ललित साहू दुर्गेश निर्मलकर मेघनाथ निर्मलकर मुकेश निषाद दिनेश निषाद विजय तारक पीतांबर निर्मलकर श्रवण साहू खेतु पाल मनोहर हिरवानी शैलेंद्र निर्मलकर भारत निर्मलकर उत्तम साहू घनश्याम साहू कमल साहू भोज साहू मन्नू लाल साहू राधेश्याम पाल मौजूद रहे.
