मरादेव गंगरेल ग्रीन्स में आयोजित हुआ रोटरी क्लब धमतरी का बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर कार्यक्रम

धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी द्वारा मरादेव गंगरेल ग्रीन्स में भव्य “बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “पूरा बॉलीवुड उतरा धमतरी में” रही। रोटेरियंस एवं उनके परिवारजनों ने बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों एवं कलाकारों से प्रेरित शानदार गेटअप धारण कर कार्यक्रम में सहभागिता की और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में रोटेरियन पल्लवी जायसवाल बाहुबली की शिवगामी देवी, रोटेरियन डॉ. सुमित गुप्ता सिंघम, रोटेरियन डॉ. आराधना गुप्ता सुष्मिता सेन तथा रोटेरियन अमित जायसवाल अमिताभ बच्चन के गेटअप में नजर आए। रोटेरियन सलज अग्रवाल बप्पी लहरी तथा रोटेरियन नंदन दोशी फिल्म वास्तव के संजय दत्त के गेटअप में शामिल हुए।
रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र शर्मा फिल्म दबंग के लोकप्रिय पुलिस अधिकारी चुलबुल पांडे के गेटअप में नजर आए, वहीं रोटेरियन अर्पित जैन फिल्म पुष्पा के पुष्पा राज के गेटअप में शामिल हुए। रोटेरियन विजय गोयल मुन्नाभाई एमबीबीएस के सर्किट तथा रोटेरियन अभिषेक गोयल डॉक्टर के गेटअप में नजर आए। उनकी धर्मपत्नी कोमल गोयल सर्किट के गेटअप में शामिल हुईं।
रोटेरियन मयंक पंजवानी धुरंधर के इंस्पेक्टर असलम के गेटअप में तथा उनकी धर्मपत्नी करीना कपूर के गेटअप में शामिल हुईं। रोटेरियन अभिषेक गर्ग एनिमल के बॉबी देओल के गेटअप में नजर आए। रोटेरियन डॉ. आस्था नंदा मैं हूँ ना की सुष्मिता सेन, हेमंत दूसी फैशन की प्रियंका चोपड़ा, श्रुति अग्रवाल काजोल तथा रोटेरियन डॉ. श्रुति वशानी एवं रोटेरियन डॉ. मुरारी वशानी वीर-ज़ारा के गेटअप में शामिल हुए।
रोटेरियन विकास अग्रवाल एवं डॉ. रुपिका अग्रवाल ने वीर एवं दीपिका पादुकोण से प्रेरित गेटअप धारण किया। रोटेरियन शुभम अग्रवाल एवं रोटेरियन कोमल अग्रवाल सलमान खान एवं माधुरी दीक्षित के गेटअप में नजर आए। रोटेरियन अनुराग महावर एवं रोटेरियन नेहा महावर ने केजीएफ के रॉकी भाई एवं उनकी धर्मपत्नी के गेटअप में उपस्थिति दर्ज कराई। रोटेरियन प्रतीक खंडेलवाल एवं उनकी धर्मपत्नी ने शाहरुख खान एवं दीपिका पादुकोण के गेटअप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं रोटेरियन डॉ. सचिन खंडेलवाल टाइगर श्रॉफ तथा रोटेरियन डॉ. पिंकी खंडेलवाल दीपिका पादुकोण के गेटअप में नजर आईं।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों एवं गेटअप का मूल्यांकन करने के लिए रोटेरियन महेश पाहवार एवं रोटेरियन दिलीप मेहता ने जज की भूमिका निभाई। उनके मूल्यांकन से कार्यक्रम में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।
रोटेरियंस एवं उनके परिवारजनों के शानदार गेटअप, बॉलीवुड गीतों, मनोरंजन एवं नृत्य से पूरा आयोजन बॉलीवुडमय हो गया। सभी ने एक-दूसरे के गेटअप की सराहना की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में रोटेरियंस एवं परिवारजनों का गेटअप धारण कर कार्यक्रम में शामिल होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने और उन्हें मंच प्रदान करने की।
वरिष्ठ सदस्यों ने इस शानदार एवं अभिनव आयोजन के लिए रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने सभी रोटेरियंस, परिवारजनों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन रोटरी परिवार में आपसी जुड़ाव, उत्साह और पारिवारिक भावना को मजबूत करते हैं।