Uncategorized

रंजना साहू के जन्मदिन पर घड़ी चौक हनुमान मंदिर में गूंजे जयकारे, शुभचिंतकों ने की आरोग्य जीवन की प्रार्थना

धमतरी : छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष,धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार शाम शहर के घड़ी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्यगत कारणों के चलते श्रीमती रंजना साहू के सभी सार्वजनिक जन्मदिन कार्यक्रम स्थगित किए गए थे, जिसकी सूचना पूर्व में जारी की गई थी। इसके बावजूद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।शाम 6 बजे से मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाआरती कर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, समाजसेवी पप्पी पंजवानी, अमर पिंजानी, पार्षद कोमल सार्वा, लक्ष्मण गौतम, जय हिन्दूजा, देवेश अग्रवाल, पंकज साहू, नीरज शर्मा, रिक्की गनवानी, दौलत वाधवानी,भागवत साहू, विशाल रामरख्यानी, मनीष आसवानी, अमित साहू, वरिष्ठ समाज सेवी जयराम दास रोहरा, पन्ना थवाईत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!