कुरूद में भाजपा प्रवेश: युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

कुरूद, 14 सितंबर। विधानसभा क्षेत्र कुरूद में भाजपा को बड़ी मजबूती मिली है। ग्राम भरदा के युवाओं ने विधायक कार्यालय में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। प्रवेश करने वाले युवाओं का पारिवारिक बैकग्राउंड कांग्रेस परिवार से जुड़े बड़े चेहरे के रूप में माना जाता रहा है।
भाजपा में शामिल होने वालों में कुलदीप साहू, ईश्वर साहू, डोमेंद्र साहू और जितेन्द्र साहू प्रमुख हैं। सभी ने भगवा गमछा पहनकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भरदा सहित पूरे क्षेत्र में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं को सम्मान और अवसर दोनों देती है।
भाजपा प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नए सदस्यों ने कहा कि वे विधायक अजय चंद्राकर की कार्यशैली और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं और पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
