Uncategorized
गंगरेल बांध में बहते पानी व रंगबिरंगे लाईटिंग का आकर्षक संगम

धमतरी। अच्छी बारिश से गंगरेल बांध में पान की आवक बढऩे से बांध के गेट खोलकर पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। जिससे बांध का दृश्य मनोरम हो गया है। इस दृश्य को और ज्यादा आकर्षक बनाने रात में बांध क्षेत्र में विशेष लाईटिंग की गई है जिससे बांध में बहते पानी व रंगबिरंगे लाईटिंग का संगम आकर्षक नजारा है।