Uncategorized

जिला जेल के बंदी बड़ौदा आरसेटी के सौजन्य से विभिन्न कोर्स,ट्रेडों में ले रहे प्रशिक्षण

महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छग रायपुर के द्वारा जेल में परिरूद्ध 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के आरोपियों को पुनः जेल में नहीं लौटने के लिए प्रेरित करने तथा पुनर्वास के लिए कौशल विकास उन्नयन हेतु “निश्चय” नामक कार्यकम प्रतिपादित किया गया है।इसी कम में बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी के माध्यम से जिला जेल धमतरी मे 24 अप्रैल से 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिमसें जेल में परिरूद्ध 30 बंदियों को बड़ौदा आरसेटी धमतरी के प्रशिक्षिका श्रीमती सरोज साहू द्वारा विभिन्न ट्रेडों में दक्ष बनाया जा रहा है जिससे वे आत्म निर्भर बन सके।
प्रशिक्षण के अन्तर्गत मोमबत्ती निर्माण, साबुन निर्माण, निरमा, फिनाईल, हार्पिक, हैण्डवाश एवं बर्तन धोने के लिक्विट आदि प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्यक बंदियों को कौशल विकास के माध्यम से वैकल्पिक एवं वैद्य आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। जिससे वे भविष्य में आत्म निर्भर बन सके तथा समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके। उक्त प्रशिक्षण कार्यकम में एन. के डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!