सच्चा विकास तभी संभव है जब छत्तीसगढ़ की जनता को नशा मुक्त किया जाए-लेखराम साहू

ग्रामीण साहू समाज, परिक्षेत्र साहू समाज, तहसील साहू समाज कुरूद के तत्वाधान में ग्राम बगौद मे दानवीर भामाशाह जयंती आयोजन
ग्रामीण साहू समाज परिक्षेत्र साहू समाज तहसील साहू समाज कुरूद के तत्वाधान में ग्राम बगौद के मरादेव मंदिर प्रांगण में दानवीर भामाशाह जयंती का भव्य आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुरूद अध्यक्षता, कृष्णकांत साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज कुरूद अतिविशिष्ट अतिथि लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली, विपिन साहू पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ एवं समाज के पद अधिकारी गण मौजूद रहे सभी अतिथियों का फूल माला और चंदन वंदन के साथ स्वागत किया गया.सभी अतिथियों ने साहू समाज को दानवीर भामाशाह जयंती के बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साहू समाज की प्रतिभा की चमक प्रदेश में ही नहीं पूरे भारत में फैली हुई है साहू समाज में दानवीर भामाशाह की जयंती इस बात को इंगित करता है कि विकट समय आने पर अपनी सर्वस्व संपत्ति अपने राज्य को समर्पित कर देना चाहिए ताकि राज्य के जनता जनार्दन का भला हो सके. लेख राम साहू को साहू समाज द्वारा समाज सुधार के विषय में विचार रखने हेतु आग्रह किया गया जिसमें लेख राम साहू ने कहा कि समाज में पार पांघर ग्रामीण अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी गण , समाज को नई दिशा एवं दशा को सुधारने के लिए लगातार योजना बद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं मैं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर को बताना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह से शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है इससे साहू समाज के युवा ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के युवा वर्ग में जुआ नशाखोरी चाकू बाजी की अपराध चरम सीमा तक पहुंच चुका है मैं अजय चंद्राकर जी से इस बात को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट में आवाज उठाएं और छत्तीसगढ़ राज्य को शराब मुक्त करें ताकि छत्तीसगढ़ के युवाओं में एक नई क्रांति आए और अपना भविष्य सुधार की ओर आगे बढ़े इसी में छत्तीसगढ़ राज्य की गरिमा है.लेखराम साहू ने कहा कि ग्रामीणों में सीसी रोड और गार्डन बनाने से विकास संभव नहीं है असली मायने में विकास तभी संभव है जब छत्तीसगढ़ के जनता को नशा मुक्त किया जाए.
