पुलिस द्वारा कुरुद मे निकाली गई हेलमेट जागरूकता रैली, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन
नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, एसडीओपी रागिनी मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक हुए शामिल

कुरूद नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली, रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, अध्यक्षता रागिनी मिश्रा एसडीओपी कुरूद द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष एवं एसडीओपी कुरूद स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक जनजागरण रैली पुलिस प्रशासन एवं नागरिकों के साथ पुलिस थाना परिसर से सांधा चौक, कारगिल चौक, बायपास होते हुए केनाल रोड स्वामी विवेकानंद मंगल भवन में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें सिविल अस्पताल कुरूद के स्वास्थ्य टीम ने रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें सीएमओ कुरूद सहित, पुलिस स्टाप और युवाओं ने ज़रूरतमंदों के लिए रक्तदान किये.इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों में भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि, कृष्णकांत साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेंद्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, गणमान्य नागरिकों में भारत भूषण पंचायन, गोखुलेश सिन्हा, कमल शर्मा, श्रवण साहु, सीएमओ गुप्ता जी, इंजीनियर साहू जी सहित नगरपालिका के कर्मचारीगण, पुलिस प्रशासन के स्टाप, स्वास्थ्य विभाग के स्टाप सम्मिलित हुए.
