Uncategorized

गंदे पानी की शिकायत पर जल सभापति अखिलेश सोनकर ने लिया तत्काल संज्ञान

पानी की गुणवत्ता की जांचने मौके से लिया पानी का सैंपल


धमतरी। वार्डवासियों द्वारा कुछ स्थानों पर गंदा पानी आने की शिकायत की जानकारी मिलते ही जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बनिया परिवार क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने वार्डवासियों से सीधे चर्चा की और पानी की गुणवत्ता की जानकारी ली। सभापति अखिलेश सोनकर ने मौके से पानी का सैंपल बोतल में लिया, ताकि पानी की गुणवत्ता की जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। उन्होंने इस विषय को तत्काल नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के संज्ञान में भी लाया। अखिलेश सोनकर ने वार्डवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि पानी की गुणवत्ता में किसी प्रकार की खराबी पाई जाती है, तो उसका शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन में जल विभाग की टीम शहरवासियों तक साफ एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

”शहरवासियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है—पानी से जुड़ी हर शिकायत का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा।ÓÓ

अखिलेश सोनकर
सभापति, जल विभाग नगर निगम धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!