Uncategorized

श्रद्धा व भक्ति के साथ मनी गोवर्धन पूजा, पंडित राजेश शर्मा ने अन्नकूट प्रसादी का किया वितरण

धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सेवा भावना का दिखा अद्भुत संगम


धमतरी। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर एवं श्रीमठ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की गई। इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में सहभागिता की। उनके हाथों श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति, गौमाता, अन्न और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर प्रकृति और जनसमुदाय की रक्षा का जो संदेश दिया, वह आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अन्नकूट प्रसादी का वितरण केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर एवं श्रीमठ मंदिर में आयोजित इस पावन कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति, सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!