लेखराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

धमतरी। गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर लेख राम साहू ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और गौ माता के प्रति श्रद्धा का महापर्व है। इस अवसर पर लेख राम साहू ने अपने निवास पर पूरे परिवार के साथ विधिवत गोवर्धन पूजा की। घर-आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई गई, उसे फूलों, दीपों और रंगोली से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा-अर्चना की गई, अन्नकूट का भोग लगाया गया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा गोवर्धन पूजा का पर्व द्वापर युग से जुड़ा हुआ है। जब ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू की, तो इंद्र ने क्रोधित होकर भारी बारिश शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। सात दिन तक भगवान ने पर्वत को उठाए रखा और सभी को बारिश से बचाया। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यहाँ किसान, मजदूर, ग्वाले, सभी लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। गाय-बैल को सजाया जाता है, उन्हें गुड़, चारा खिलाया जाता है, उनकी पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा हमारे किसान भाइयों का पर्व है, हमारी ग्रामीण संस्कृति का पर्व है उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने त्योहारों, अपनी परंपराओं को नहीं भूलना है। गोवर्धन पूजा, दीपावली, छठ, हरेली, तीजा — ये सब हमारी पहचान हैं। आज के समय में हमें बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखना है, उन्हें बताना है कि गोवर्धन पर्वत क्यों उठाया गया, भगवान कृष्ण ने क्या संदेश दिया। लेख राम साहू ने विशेष रूप से प्रदेश के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, गौ-सेवकों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि इस गोवर्धन पूजा पर हम सब एक संकल्प लें हम गौ माता की रक्षा करेंगे, पेड़ लगाएंगे, पानी बचाएंगे, अपने गांव-मोहल्ले को स्वच्छ रखेंगे, गरीब और जरूरतमंद की मदद करेंगे, और नशे से दूर रहकर समाज को अच्छा बनाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद लेख राम साहू ने परिवार सहित आसपास के लोगों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। गायों को गुड़-चारा खिलाया गया, दीप जलाए गए और सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई दी गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
