Uncategorized

शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि गुरुजनों के प्रति आभार और श्रद्धा प्रकट करने का अवसर है-ज्योति हरख जैन

भखारा मे शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया गया सम्मान

भखारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर भखारा भठेली नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित सम्मान समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू, उपाध्यक्ष विष्णु साहू आदि ने विशेष रूप से शामिल होकर शिक्षकों का सम्मान किया।आत्मानंद स्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला भठेली एवं शासकीय प्राथमिक शाला भठेली में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। नवाचार के लिए शासकीय स्तर पर धमतरी जिले में ज्ञानश्री सम्मान से सम्मानित रवि ठाकुर का भी सम्मान नगर पंचायत के जन्म प्रतिनिधियों ने किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, जिनके मार्गदर्शन और संस्कारों से छात्र देश का उज्ज्वल भविष्य बनाते हैं।ज्योति हरख जैन ने आगे कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि हमारे गुरुजनों के प्रति आभार और श्रद्धा प्रकट करने का अवसर है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वे अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करें और उनके बताए मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त करें। जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू ने उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचार ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और समाज निर्माण में भी उनकी भूमिका सर्वोपरि होती है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक सच्चा गुरु ही विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देकर जीवन में सफलता की राह दिखाता है।
उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन का आदर करें, क्योंकि शिक्षा ही वह धन है जो जीवनभर साथ देता है।और समाज को नई दिशा प्रदान करता है।इस अवसर पर पार्षद गण हितेंद्र साहू, भूपेंद्र यादव,मयंक जैन, जितेंद्र साहू प्राचार्य राजकुमार गजीर सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बच्चों ने किया उन्होंने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम से अच्छी उपस्थिति दी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!