Uncategorized

NH में हादसा: कार की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

नेशनल हाईवे में कोडेबोड के पास की घटना

धमतरी।नेशनल हाईवे में स्कूल से वापस लौट रही स्कूटी सवार शिक्षिका को तेजरफ्तार
कार ने टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका की मौत हो गई। कोड़ेबोड़ के पास की घटना बताई जा रही है।घटना के बाद ग्राम सेमरा में शोक की लहर दौड़ गई है।
बिरेझर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा (भखारा)निवासी शिक्षिका नन्दनी सिन्हा 49 वर्ष पति हरीश राजू सिन्हा कुरूद ब्लॉक के ग्राम कुंडेल हायर सेकेंडरी में पदस्थ थी। रोज गांव से अपनी स्कूटी से स्कूल आना जाना करती थी।शनिवार को भी वह सुबह स्कूल गई थी।जहाँ से वापस स्कूटी क्रमांक सीजी 05 AK 2522 घर लौट रही थी।तभी कोडेबोड मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में जैसे ही वह आयी रायपुर की ओर से धमतरी तरफ जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 KZ 9974 ने जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। तत्काल सिविल अस्पताल कुरूद लाया गया।जहां जांच के बादडॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना करीब डेढ़ बजे की बताई गई है।बिरेझर पुलिस ने कार जब्त कर व चालक को हिरासत में ले लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस घटना से सेमरा तथा स्कूल स्टॉफ में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!