Uncategorized

व्यापारियों से मिले भाजपाई, प्रधानमंत्री मोदी जी का जताया आभार

भखारा। जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपाई पार्षदों ने अलग अलग व्यापारियों से भेंट कर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने अलग-अलग व्यापार से जुड़े लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।दीनानाथ, अंजू साहू आदि जनप्रतिनिधि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार ने देश के व्यापार जगत को नई दिशा दी है। यह कदम न सिर्फ कारोबारियों के लिए राहत लेकर आया है बल्कि आर्थिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने भी अपने सन्देश में प्रधानमंत्री के निर्णय पर आभार जताते हुए कहा कि जीएसटी सुधार से छोटे-बड़े सभी व्यापारी वर्ग को लाभ होगा और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।जनसंपर्क के दौरान व्यापारी वर्ग ने भी प्रधानमंत्री के निर्णय की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया। मौके पर कई प्रमुख व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!