Uncategorized

दूसरे दिन भी तहसीलदारों का कलमबंद हड़ताल, नहीं हुए राजस्व संबंधित कार्य


धमतरी। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आव्हन पर जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारो ने सोमवार को गांधी मैदान में धरना देकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन को समर्थन दिया गया। चरणबद्ध आंदोलन तीन चरण में है। प्रथम चरण में 28 जुलाई को जिला स्तर पर धरना दिया गया। दूसरे चरण में 29 जुलाई को संभाग स्तर एवं तीसरे चरण में 30 जुलाई को प्रांत स्तर पर आंदोलन होगा। उनकी मांगो में तहसीलों में स्वीकृत सेटअप की पदस्थापना, तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति, नायाब तहसीलदार पद को राजपत्रित करने की मांग, ग्रेड पे सुधार, प्रशिक्षित आपरेटर की नियुक्ति सहित 17 सूत्रीय मांगे है। इसे लेकर आंदोलनकारी अपनी आवाज बुंलद की। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के हड़ताल में बैठने से राजस्व, भूमि विवाद, लोकसेवा गारंटी, कानून व्यवस्था, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का कार्य, जनगणना, किसान पंजीयन, अभिलेख शुद्धता संबंधी कार्य सहित अन्य कार्य प्रभावित हुए। इससे तहसील पहुंचने वाले लोगो को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा। इस अवसर पर तहसीलदार सूरज बंछोर, मनोज भारद्वाज, अखिलेश देशलहरे, भूपेश चंद्राकर, कुसुम प्रधान, शिवेन्द्र सिन्हा, चुम्मन सिंह ध्रुव, दुर्गेश सिंह, डीपेन्द्र सिंह पटेल, विनोद बंजारे, विवेक चंद्राकर, छत्रपाल चंद्राकर, रामकुमार सिन्हा, दुर्गा साहू आदि मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!