Uncategorized

श्रीमद भागवतगीता के 12 वें व 15 वें अध्याय के शुद्धपठन की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बंदियों को प्रदान किया गया प्रशस्तिपत्र

जिला जेल धमतरी में जेल प्रबंधन एवं गीता संस्थान के संयुक्त प्रयास से जेल के बंदियों के मानसिक एवं आध्यत्मिक उत्थान के लिए 1 अप्रैल से ऑनलाईन भगवद् गीता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। 31 मई को गीता परिवार रायपुर के श्रीमती सीमा मिश्रा अध्यक्ष, श्रीमती मुकुला शर्मा, श्रीमती किरण जोशी, श्रीमती पल्लवी साहू एवं सुशील चन्द्राकर द्वारा ऑनलाईन गीता ज्ञान पाठ कर रहे बंदियों को गीता की पुस्तके एवं श्रीमद भागवतगीता के 12 वें व 15 वें अध्याय के शुद्धपठन की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रशस्तिपत्र वितरण किया गया.श्रीमदभागवतगीता का अभ्यास भगवान श्रीकृष्ण के श्रेष्ठतम भक्ति है, आप इस भक्तिमार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को गीतामय बनाकर प्रत्येक परिस्थति में विजयी हो, यह शुभकामनाए दी गई। इस कार्यक्रम में एन.के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!