Uncategorized

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की मांग पर मुख्यमंत्री ने की नगरी-धमतरी मुख्य मार्ग मजबूतीकरण की घोषणा


धमतरी। प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोंडागांव से हेलीकाप्टर से सीधे धमतरी पहुंचे जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर धमतरी नगरी मुख्य मार्ग नवीनीकरण का मांग रखी, जिसे सहज स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरी से धमतरी से मुख्य मार्ग मजबूतीकरण के लिए 60 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इस मांग को पूरा करने पर मुख्यमंत्री का भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, नागेंद्र शुक्ला, राजेंद्र गोलछा, विकल गुप्ता, राजेश गोसाई, अजय नाहटा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष नगरी अध्यक्ष दिनेश्वरी, पूर्व उपाध्यक्ष हुमीत लिमजा, विकल गुप्ता, रवि दुबे, चेलेश्वरी साहू, बंशीलाल शोरी, मनोहर मानिकपुरी, देवेंद्र परिहार, राम गोपाल साहू, अश्वनी निषाद, अनिरुद्ध साहू, नरेंद्र नाग, विनीत कोठारी, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष साहू, रूपेंद्र साहू आदि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!