Uncategorized

सुशासन तिहार के दौरान जनता के बीच पहुंचकर उनकी मांगो व समस्याओं का किया निराकरण- साय

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के समापन अवसर पर धमतरी पहुंचे मुख्यमंत्री

जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर शासन की उपलब्धियों की दी जानकारी

धमतरी। सुशासन तिहार के समापन पर कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी पहुंचे और जिला कार्यालय सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में जनता को संतुष्ट करने में सफल हुए है और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में तीन चरण में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक अधिकारी कर्मचारी सुझाव पेटी लेकर जनता के पास गए और कुल 40 लाख से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अधिकांश आवेदन आवास से संबंधित है। दूसरा चरण 12 अप्रैल से और तीसरा चरण 5 मई से आयोजित हुआ, जिसमें अलग-अलग पंचायतों का एक क्लस्टर बनाकर जगह जगह समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक समेत जितने भी चुने हुए जनप्रतिनिधि है वे शिविर में गए और जनता की मांग व समस्याओं को सुने। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने का काम कर रही है। सुशासन तिहार के दौरान कई जगहों पर बिना बताए अचानक जाकर पीडीएस, स्कूल, आवास, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, पटवारी की कार्यशैली सहित अन्य चीजों का जायजा लिया गया। अधिकांश जिलों में समीक्षा बैठक किये। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार डेढ़ वर्ष में जनता को संतुष्ट करने में सफल हुई है और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। धमतरी जिले के लिये किये गए विकास कार्यो की घोषणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धमतरी में समापन के अवसर पर 213 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। हाईटेक बस स्टैंड के लिये 18 करोड़ रुपये दिया गया है। सर्वसुविधा युक्त आडोटोरियम के लिये 10 करोड़, सिहावा चौक से कोलियारी तक 5 कि.मी. फोरलेन सड़क निर्माण के लिये 69 करोड़, रत्नाबांधा से मुजगहन तक फोरलेन सड़क के लिये 56 करोड़ और धमतरी से नगरी मुख्यमार्ग नवीनीकरण व मजबूतीकरण के लिये 60 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 25 वर्षो में शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य हुए है, वहीं नई उद्योग नीति लान्च किये गए है जिसमें रोजगार को प्राथमिकता दे रहे है। साथ ही भर्तियां भी चल रही है, पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, पीएचई, आरईएस सहित अन्य विभागों में भर्तियां जारी है। आर्थिक क्षेत्र में देश की तरक्की को लेकर उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश आर्थिक क्षेत्र में 11 वें नंबर पर था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदृष्टि और सोच से देश आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़कर आज चौथे नंबर पर है। प्रधानमंत्री का प्रयास वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश के रुप में खड़ा करना है, विकसित छत्तीसगढ़ का विजन तैयार कर लिया गया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!