Uncategorized

नंद यादव बने नगरी सर्व यादव समाज के अध्यक्ष, कार्यकारिणी का हुआ गठन

नगरी। सिहावा क्षेत्र सर्व यादव समाज की बैठक सिहावा शीतला मंदिर यादव भवन में हुई, जिसमें गोवर्धन पूजा 2023 के आय व्यय का पठन सचिव द्वारा किया गया। सर्वयादव समाज सिहावा क्षेत्र के पदाधिकारियों का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नंद यादव नगरी को अध्यक्ष चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष संतोष यादव खम्हरीया, अंकालूराम यादव छोटे गोबरा, सचिव माधव यादव नगरी, सह सचिव रामभरोस यादव गट्टासिल्ली, कोषाध्यक्ष सियाराम यादव गिधावा, संगठन मंत्री गणेश राम यादव गढड़ोगरी एवं संरक्षक गोवर्धन यादव पाडरवाही, दीनदयाल यादव नगरी, जयराम यादव बांसपानी, सलाहकार चिन्ताराम यादव सेमरा, बिन्दु यादव सिहावा, समारू यादव पावद्वार, सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के लिये डीके यादव तुमडीबहार को समाज की संगठन मजबूती एवं गति प्रदान के लिये पुन: युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष प्रवीण यादव सांकरा, सचिव श्रवण यादव खम्हरीया चुने गए। निवर्तमान अध्यक्ष गोवर्धन यादव ने अपने उद्बोधन में तीन वर्ष कार्यकाल का अनुभव साझा किया और समाज का आभार माना कि उन्हें समाज सेवा करने का अवसर दिए, आगे भी समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। वहीं नव नियुक्त अध्यक्ष नंदयादव ने समाज के सभी लोगों को साथ में लेकर वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन लेते हुए समाज को संगठित रखने व हर क्षेत्र में समाज को एक ऊंचाई पर पहुंचाने पर काम करने की बात कही। बिना किसी भेद भाव के समान भाव रखते हुए समाजिक न्याय करने की बात दोहराई। सभी निवर्तमान पदाधिकारियों का श्रीफल और गमछा भेंटकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!