Uncategorized
धमतरी में चली तेज हवाएं फिर हुई बारिश, तापमान मे आई गिरावट

धमतरी में बुधवार शाम को तेज हवाएं चली कुछ देर आंधी जैसे हालात के बाद बारिश शुरू हो गई.जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली.पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालकि लोगो मे यह भी चर्चा होते रही कि थोड़े देर की बारिश के बाद कल फिर से उमस परेशान कर सकती है.
तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

