Uncategorized

अटल परिसर में झारखंड के संगठन पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

धमतरी- भारतीय किसान संघ के झारखंड प्रांत संगठन मंत्री अचल कुमार एवं राँची, झारखंड के विभाग प्रचारक मंटू कुमार का अटल परिसर, धमतरी में प्रथम सेवक द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रथम सेवक ने दोनों सम्माननीय अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
यह अवसर विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि आज ही के दिन भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ था। राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के इस पावन अवसर पर प्रथम सेवक के लिए दोनों अतिथियों का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होना हर्ष और प्रेरणा का विषय रहा।
इस अवसर पर प्रथम सेवक ने अटल जी के विचारों, राष्ट्रसेवा, संगठनात्मक समर्पण एवं समाज के प्रति कर्तव्यबोध को स्मरण करते हुए उनके सपनों के छत्तीसगढ़ के निर्माण में सेवा और समर्पण के साथ योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रथम सेवक का संकल्प है कि अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के भाव के साथ निरंतर आगे बढ़े।
प्रथम सेवक की ओर से सभी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!