Uncategorized

मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा की मौजूदगी में हुई भाजपा मगरलोड मंडल की बैठक

22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने बनाया गया प्रभारी

नगरी  भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक मंगरलोड कार्यालय में संपन्न हुई ।बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया एवं 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होना है। अतः 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाना है।इस संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर प्रभारी बनाया गया।आगामी 2024 लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ लोकसभा के 11 में 11 सीट जीतने पर जोर दिया गया उपरोक्त अवसर पर मंडल प्रभारी जिला मंत्री मंडल प्रभारी मगरलोड राजेन्द्र गोलछा,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, नगरी मंडल प्रभारी रवि दुबे,महामंत्री रामायण सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा नंदनी सिन्हा, पार्षद नरेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, पार्षद झमित सिन्हा, जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा लोकेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रजापति, मंडल मंत्री मिलन नेताम, वरिष्ठ कार्यकर्ता डिहू राम साहू, रोहित यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सिन्हा, मन की बात प्रभारी जीवरखन साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंशा राम साहू मंडल महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू, महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य हेम कुमारी चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष बसंत साहू भाजयुमो उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, नोकेश्वर ध्रुव,भाजयुमो महामंत्री टिकेश्वर साहू, अजजा जिला महामंत्री शशिकांत ध्रुव, बूथ अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू, वैष्णव शरण साहू, गजेंद्र साहू,योगेश साहू, सहित मंडल में निवासरत प्रदेश- जिला-मंडल के पदाधिकारी एवम् सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक, जनप्रतिनिधि पार्षद – जनपद – सरपंच,बूथों के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!