वोट बचाओ देश बचाओ मंडल स्तरीय जन चौपाल मेघा में जनता के अधिकारों के लिए लेखराम साहू ने किया भाजपा के नीतियों का विरोध

धमतरी। वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत मेघा मंडल में जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली राजेंद्र सोनी जी प्रभारी धमतरी श्रीमती तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी उपस्थित रहे। लेखराम साहू ने कहा कि ज्ञानेश कुमार आम जनता के सबसे बड़े वोट देने की अधिकार का दुरुपयोग कर देश में अराजकता एवं विश्वास घात कर लोगों के अधिकार का हनन किया है इसलिए ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को उनके पद से हटाया जाए एवं भविष्य में ऐसे भ्रष्ट ऑफिसर की नियुक्ति ऐसे जिम्मेदार पद पर कभी नहीं होनी चाहिए लोगों को भाजपा के गलत नीतियों एवं जन विरोधी योजनाओं के बारे में बताया। राजेंद्र सोनी प्रभारी वोट बचाओ देश बचाओ ने कहा लगातार आम जनता को महंगाई की मार ने मार डाला है निश्चित तौर पर आने वाले भविष्य में चुनाव परिणाम में भाजपा की झोली खाली की खाली रह जाएंगे। श्रीमती तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने कहा कि किसानों को एक एकड़ में 13839 देने की घोषणा भी एक चुनावी जुमला हो सकता है जो पिछले वर्ष किसानों के घर-घर जाकर उनकी धान की निगरानी करवाया एवं किसानों का एक-एक दाना खरीदने का वादा करने वाला सरकार किसान के कोठी तक को भी चेक करवाया की धान छुपाया गया है ऐसे जुमलेबाज सरकार के ऊपर भरोसा करना किसानों एवं आम जनता के लिए चुनौती भरा हो सकता है। इस कार्यक्रम में शंकर साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस सुखीराम कुर्रे भक्तूराम निषाद रवि निर्माण डक्वार साहू चंदन बाफना कुसुम लता साहू रेखा साहू दीपा साहू रुक्मणी सिंह सोनी मैडम कृष्णा साहू हेमंत साहू नेहरू साहू मोहनलाल चक्रधारी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, मंडल-सेक्टर के पदाधिकारी गण एवं कांग्रेस पार्टी के सभी विंग के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

