खेती की मेहनत और सरकारी योजनाओं से संवर रहा ग्वाल राम का परिवार, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जुटा रहे पूंजी
पांच एकड़ में खेती, 48 क्विंटल धान का किया विक्रय

धमतरी। भटगांव निवासी किसान ग्वाल राम साहू जिन्होने खेती से होने वाली आमदनी और शासकीय योजनाओं से मिल रही सहायता के सहारे अपने परिवार का भविष्य संवारने में जुटे हैं। लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि के मालिक ग्वाल राम साहू ने इस खरीफ विपणन वर्ष में 48 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। उपार्जन केंद्र में धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित रही। केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, बैठने, शौचालय, बिजली और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध मिलीं। इससे उन्हें धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। ग्वाल राम बताते हैं कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। खेत में बोर लगवाया, रबी में चने की खेती से आमदनी बढ़ा रहे है। साथ ही बच्चों के भविष्य और अपने घर का सपने को साकार कर रहे है।
खेती के साथ मिल रहा योजनाओं का सहारा
ग्वाल राम साहू के परिवार को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्हें प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त होती है। परिवार की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न की सुविधा भी मिल रही है। इन योजनाओं से घरेलू खर्च का बोझ कम हुआ है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है।

