एसपी भावना पाण्डेय ने 10 पुलिस कर्मियों का किया तबादला
साइबर थाना में पदस्थ 4 आरक्षको को हटाकर किया गया विभिन्न थानों में पदस्थ

धमतरी। एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय द्वारा 10 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत रक्षित केंद्र धमतरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश मरकाम एवं आरक्षक बृजेश वैष्णव को थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पदस्थ किया गया है। वहीं साइबर पुलिस थाना धमतरी में पदस्थ आरक्षक युवराज ठाकुर को थाना नगरी, आरक्षक आनंद कट्टाकार को थाना कुरूद तथा आरक्षक विकास द्विवेदी को थाना सिहावा भेजा गया है। इसी क्रम में साइबर पुलिस थाना धमतरी में पदस्थ आरक्षक दीपक साहू को थाना सिटी कोतवाली धमतरी में नई जिम्मेदारी दी गई है। थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पदस्थ आरक्षक संजय पति को साइबर पुलिस थाना धमतरी स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पदस्थ आरक्षक मुकेश मिश्रा को साइबर पुलिस थाना धमतरी, रक्षित केंद्र धमतरी में पदस्थ आरक्षक कुलदीप सिंह राजपूत को साइबर पुलिस थाना धमतरी तथा थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पदस्थ आरक्षक पितांबर सिंह राजपूत को भी साइबर पुलिस थाना धमतरी में नई पदस्थापना दी गई है।