Uncategorized

व्यापारियों का कोटेशन खोले बिना सामाग्री क्रय करना भंडार क्रय नियम का है स्पष्ट उल्लंघन – गौतम वाधवानी

सोसायटियों में तिरपाल, सुतली, रंग सप्लाई का मामले में नियम विरुद्ध कार्य के लग रहे आरोप


धमतरी। धान खरीदी के लिए सोसायटियों में तिरपाल, सुतली, रंग, कांटा आदि की जरुरत होती है। हर साल खरीदी शुरु होने के पहले प्रबंधको के द्वारा कोटेशन मंगवाकर खरीदी किया जाता है। कोटेशन में जिस व्यापारी का रेट कम रहता उसे आर्डर दिया जाता था। इस सीजन में खरीदी शुरु होने के पहले प्रबंधक हड़ताल पर चले गये थे। इधर खरीदी शुरु होने के बाद जब सामाग्रियों की जरुरत पड़ी तो आनन-फानन में सप्लाई करा लिया। वहीं हड़ताल का फायदा उठाने के लिए सप्तापक्ष के एक नेता द्वारा धमतरी के आसपास की कुछ सोसायटियों में सप्लाई के नाम पर बड़ा खेल खेलने की भी खबर है। बताया गया है कि हड़ताल के बाद भी उक्त नेता के दबाव के कारण उसका कोटेशन खोलकर सामाग्री आर्डर दिया जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जिस रेट में सामाग्री क्रय की गई उससे कम में सप्लाई करने उन्होंने कोटेशन दिया था लेकिन उनका कोटेशन खोला तक नहीं गया। यह सत्तापक्ष का दबाव अथवा सांठगांठ की ओर इशारा करता है। मंगलवार को कुछ व्यापारी डाही, बेलरा, भोथली, सोसायटी पहुंचे थे, यहां कोटेशन के संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने से व्यस्था पर सवाल उठाया। युंका नेता गौतम वाधवानी का कहना है कि उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्था धमतरी ने आदेश जारी किया था कि धान उपार्जन एवं संग्रहण हेतु क्रय की जाने वाली सामाग्रियों के लिए मानक निविदा प्रक्रिया का पालन किया जाए। इसके बावजूद कुछ सोसायटियों में बगैर निविदा मंगाये तथा हर साल सामाग्री सप्लाई करने वाले व्यापारियों का कोटेशन खोले बिना सामाग्री क्रय किया गया। यह भंडार क्रय नियम का स्पष्ट उल्लंघन है, इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!