Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा प्रदान की गई विवाह हेतु आवश्यक सामग्री


धमतरी। नवकार महिला मंडल द्वारा बिटिया मेघा यादव स्टेशन पारा को शादी के लिए आवश्यक सामग्री देकर हंसी-खुशी विदा किया गया। मंडल द्वारा यह 26वीं बच्ची है। जिसकी विवाह हेतु मद्द की गई। ज्ञात हो कि धमतरी स्टेशनपारा की मेघा यादव का विवाह कामाख्या यादव रायपुर से तय हुआ है। मेघा चार बहने है और घर में मां है। घर में कोई नहीं कमाने वाला है मां की उम्र होने की वजह से वह काम नहीं कर पाती ऐसे में मेघा की शादी के लिए जरूरी सामान भी एकत्रित नहीं हो पा रहा था। तब नवकार महिला मंडल से शादी के लिए मदद मांगी और मंडल ने उनकी जरूरत को समझते हुए उनकी मदद करना अपना कर्तव्य समझा और मदद की। नवकार महिला मंडल द्वारा मेघा को 6 साड़ी, एक लहंगा चुन्नी ,एक सेट ,मंगलसूत्र ,अंगूठी, पायल, चूडिय़ां, श्रृंगार का सामान, सूटकेस, रजाई, चादर, टॉवल, नैपकिन, गलीचा, बर्तन और जरूरत का सामान भेंट स्वरूप देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष संतोष मिन्नी, सचिव कुसुम गोलछा, रीता, दीपा छाजेड़ व राजुला शाह की भी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!