Uncategorized

नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन


नगरी। सरस्वती शिशु मंदिर नगरी का वार्षिक उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा थे। अध्यक्षता उत्तम चंद गोलछा अध्यक्ष विद्यालय समिति ने की। विशेष अतिथि नपं उपाध्यक्ष विकास बोहरा, सुरेश साहू अध्यक्ष पालक समिति, आत्माराम यादव थे। श्री छाबड़ा ने इस शिशु मंदिर से प्राप्त शिक्षा व बीते बचपन को साझा किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष आत्माराम यादव ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल चंद साहू एवं समस्त आचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!