Uncategorized

यूरो किड्स इंटरनेशनल में धूमधाम से मनाई गई एनुअल कम ग्रेजुएशन सेरेमनी

डॉ. प्रफुल्ल सिंह पैकरा व दीपक सिंह ठाकुर प्रांत युवा प्रमुख हिन्दू जागरण मंच के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ कार्यक्रम


धमतरी। यूरोकिड्स धमतरी में एनुअल कम ग्रेजुएशन सेरेमनी धूमधाम से मनाई गई । यह कार्यक्रम डॉ प्रफुल्ल सिंह पैकरा एवं दीपक सिंह ठाकुर प्रांत युवा प्रमुख हिन्दू जागरण मंच के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ । डॉक्टर अखिलेश देवांगन स्पेशल गेस्ट रहे। तत् पश्चात स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सिंड्रेला स्टोरी का सफल मंचन किया । मास्टर हिमाचल मिथिलेश एवं नमन मिथिलेश ने अपनी मधुर आवाज से सभी को बांधे रखा । कार्यक्रम द्वितीय चरण में लिनेश अध्यक्ष जानकी गुप्ता की उपस्थिति में नन्हे मुन्ने बच्चों का नृत्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मास्टर अक्षत देवांगन ने पापा कहते हैं गाने पर मधुर नृत्य प्रस्तुत किया । कु. अंशिका एवं अनन्या पैकरा ने कश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किया । मास्टर ईहान साहू एवं सुश्री प्रिशा ध्रुव में कृष्ण एवं राधा नृत्य किया । सुश्री शुभी सिन्हा ने मैंने चूड़ी जो खानकाई गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया । समस्त कार्यक्रम का सफल निर्देशन पलक नामदेव एवं प्राची नामदेव द्वारा किया गया है एवं आशा नामदेव के अथक सहयोग से संपन्न हुआ । यूरोकिड्स इंटरनेशनल स्कूल समस्त देश में 1600 जगह पर संचालित है। यह देश की सबसे बड़ी प्रीस्कूल एक्सपर्ट है। यह उत्तम एवं गुणवता पूर्ण शिक्षा प्रदान करके यह नए आयाम रच रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!