Uncategorized

भखारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हुआ

भखारा। सेवा पखवाड़ा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल भखारा में “एक पेड़ मां के नाम” विशेष अभियान बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर मंडल भखारा द्वारा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने गांव हेतु पौधे वितरित किए गए। प्रत्येक सहभागी को यह प्रेरणा दी गई कि वह अपने मां के नाम पर पौधा लगाकर उसका संरक्षण करें। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवनभर अपनी मां के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक अवसर भी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा,जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जनपद सदस्य सिंधु बेस,उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने कहा कि
“मां जीवन का आधार हैं, और मां के नाम से लगाया गया पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए आशीर्वाद का प्रतीक बनेगा। वृक्ष हमारी धरती की धरोहर हैं, हमें इनका संरक्षण करके प्रकृति और मानवता दोनों का भविष्य सुरक्षित करना है।”

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एक-एक पेड़ न केवल छाया और ऑक्सीजन देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में मंडल कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी रही और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसे आने वाले समय में बड़े जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।एक पेड़ मां के नाम अभियान बकरा में जनचेतना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नई मिसाल कायम कर रहा है।
इस अवसर पर जिला मंत्री आनंद यदु,रामस्वरूप साहू,छत्रपाल बैस, मंडल महामंत्री एवन साहू, गिरिराज साहू,निराला साहू, चेतन जैन देवेंद्र सेन,लोचन कंवर,डॉक्टर चुन्नीलाल साहू,भाव प्रकाश साहू,रामनारायण नगरची,दुमेन्द्र गैंगबेल, चक्र सुदर्शन आदि सहित कार्यकर्ता गण जनप्रतिनिधि गण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!