Uncategorized

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, प्रेम और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करते हैं। विजयादशमी केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ, द्वेष और अन्य बुराइयों को समाप्त करने का संदेश भी देता है, इस पावन पर्व पर हम सभी को सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए, जहां सत्य, न्याय, संस्कार और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो।श्रीमती साहू ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!