Uncategorized

श्रीराम नवमी : आज शाम मोटर सायकल रैली, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा


धमतरी। श्रीराम जन्म महोत्सव पर श्रीराम नवमी आयोजन समिति, धमतरी एवं सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर समिति बनियापारा, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में लगातार 17 वर्षों से शोभायात्रा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम नवमी आयोजन समिति के तीरथराज फुटान, प्रीतेश गांधी, अशोक पवार, दिलीप बडज़ातिया, बबलू थवाईत, देवचरण सिंह ध्रुव, गणेश कोसारिया, शिखर कोचर, भरत भानुशाली, अमित अग्रवाल, दीपक चोपड़ा, महेंद्र चोपड़ा, नंदू जसवानी, दिलीप पटेल, प्रकाश सोलंकी, राजेंद्र शर्मा, धनाराम सोनी, बबला पटेल, अरुण फुटान, दीपेश मोटवानी, शुभांक मिश्रा, चिज्ञा फुटान, कोमल फुटान, अमन थवाईत, अजय गौतम, विक्की मंगलानी, संदीप नेताम, रिंकू यादव, सुशांत रजक, बिट्टू पटवा, ओम थवाईत ने श्रद्धालुओं से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। विशाल बाइक यात्रा 5 अप्रैल शनिवार को दोपहर 3 बजे से सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा देवश्री टॉकीज रोड, रत्नाबांधा चौक, मकई चौक, पावर हाउस दुर्गा मंदिर पहुंचेगी जहां माँ दुर्गा को श्रृंगार एवं चढ़ावा अर्पित किया जाएगा तत्पश्चात यात्रा गोलबाजार, सदर बाजार, मां बिलाई माता मंदिर, लक्ष्मी निवास चौक, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक होते हुए पुन: सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विश्राम लेगी। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर 6 अप्रैल रविवार को भगवान श्रीरामचंद्र जी का अभिषेक, श्रृंगार एवं त्रिपुण संस्कार दोपहर 3.15 बजे संपन्न होगा तत्पश्चात 4 बजे महाआरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें प्रभु श्रीराम को भव्य रथ में विराजमान कर विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों एवं धार्मिक आयोजनों के साथ रथ यात्रा प्रारम्भ होगी जो महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर रत्नाबांधा चौक, मकई चौक, सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!