Uncategorized

पावन गिरौदपुरी धाम मेले के लिए धमतरी से पैदल यात्रियों को किया गया रवाना

गिरौदपुरी धाम की यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे और नई पीढ़ी को अपनी परंपरा से जोडऩे का भी माध्यम है - कोमल संभाकर


धमतरी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख आस्था केंद्र पावन गिरौदपुरी धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के लिए धमतरी से श्रद्धालु पैदल यात्रियों को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना किया गया। धमतरी के दानीटोला स्थित जैतखंभ में धार्मिक अनुष्ठान कर यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की गई। गिरौदपुरी धाम मेला 22 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होगा, जहाँ प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर पर प्रदेश युवा प्रमुख सतनामी समाज कोमल संभाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गिरौदपुरी धाम की यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे और नई पीढ़ी को अपनी परंपरा से जोडऩे का भी माध्यम है। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुशासन और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यात्रा पूर्ण करने की अपील की। रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला तथा जय जैतखंभ और सतनाम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!