Uncategorized

प्रभाकर फ्लेक्स एवं एलईडी बोर्ड का महापौर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ

धमतरी। शहर के मठ मंदिर चौक स्थित प्रभाकर गली में प्रभाकर फ्लेक्स एवं एलईडी बोर्ड प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ नगर निगम महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महापौर श्री रोहरा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया तथा संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में नए व्यवसायों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि धमतरी शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और ऐसे आधुनिक फ्लेक्स एवं एलईडी बोर्ड जैसे प्रतिष्ठान शहर की पहचान को और सुदृढ़ करेंगे।इस अवसर पर प्रतिष्ठान संचालक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा बताया कि यहां आधुनिक तकनीक से फ्लेक्स प्रिंटिंग एवं आकर्षक एलईडी बोर्ड तैयार किए जाएंगे, जिससे व्यापारियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!