Uncategorized

फिट एंड क्लीन टीम नवरात्रि के पूर्व पहुंची गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर,परिसर व आसपास के क्षेत्र से हटाया डेढ़ क्विंटल कचरा

सदस्यों ने कहा,जैसे हम अपने घर को साफ रखते है वैसे ही शहर व आसपास के क्षेत्र को साफ रख स्वच्छ धमतरी स्वस्थ धमतरी का संदेश दे

धमतरी । फिट एंड क्लीन धमतरी की युवा टीम तीसरे रविवार को मां अंगारमोती मंदिर गंगरेल पहुंची जहां देवी दर्शन के पश्चात युवाओं की टीम ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में लगभग डेढ़ क्विंटल कचरा निकालकर उसे ठिकाने लगाया. साथ टीम ने दर्शनार्थियों एवं आसपास के लोगों से अपील की कि वे मंदिर परिसर और उसके आसपास कचरा न डाले तथा साफ सुथरा रखने का प्रयास करें.
युवाओं की टीम ने मंदिर तथा उसके आसपास के डिस्पोजल व अन्य विभिन्न प्रकार का कचरा जो लगभग डेढ़ क्विंटल था निकाला और उस स्थान की सफाई की. टीम के सदस्यों ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई से भी चर्चा की और बताया कि यह तीसरा रविवार है जब वे नवरात्रि पर्व से ठीक पहले मां अंगारमोती मंदिर क्षेत्र की सफाई करने पहुंचे हैं. इस रविवार को टीम ने सफाई के लिए अंगारमोती मंदिर को चुना और मंदिर स्थल से कचरा हटाकर सफाई का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि प्रथम रविवार को फिट एण्ड क्लीन की टीम में सिर्फ चार सदस्य थे. दूसरे रविवार को रूद्री स्थित गार्डन में सफाई अभियान के दौरान संख्या में इजाफा हुआ. कल तीसरे रविवार को मां अंगारमोती मंदिर गंगरेल में सफाई के दौरान लगभग 10 से 12 लोगों की बढ़ोत्तरी हुई. टीम में लोगों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती ही जा रही है. यह टीम सिर्फ सफाई के उद्देश्य से काम कर रही है. टीम ने गंगरेल आने वाले पर्यटकों से अंगारमोती मंदिर के आसपास कचरा न फैलाने की अपील की है. मंदिर के पीछे ढेरों कचरा रहता है उसे भी साफ सुथरा रखने की अपील की है. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई ने भी टीम को आश्वस्त किया कि मंदिर परिसर के आसपास गंदगी न हो इसका पूरा ध्यान रखेंगे. टीम के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि जैसे हम अपने घर को साफ सुथरा रखते है वैसे ही शहर व आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रख स्वच्छ धमतरी स्वस्थ धमतरी का संदेश दें. रविवार को मां अंगारमोती मंदिर परिसर की सफाई में आशीष सोनी, चेतन सोनकर, मनीष चौधरी, श्रेयांश सिन्हा, हर्ष चौहान, पृथ्वी रक्टाटे, वसीम खान, शिवम जैसवाल, अक्षय साहू (उम्र 13 साल), सूर्यकांत कश्यप, शैलेश नेताम सहित अन्य लोग शामिल थे. टीम के सदस्य चेतन सोनकर का कहना था कि आने वाले नवरात्र पर्व को देखते हुए देवी मंदिरों के आसपास घर को जैसे स्वस्छ रखते है वैसे ही स्वच्छ रखें. साथ ही प्रण लें कि गंदगी नहीं होने देंगे. मनीष चौधरी ने मां अंगारमोती मंदिर क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि मंदिर भगवान का दरबार होता है और यहां हमेशा स्वच्छता रहनी चाहिए. इसके लिए स्वयं आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा रखने पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि हमें अपने उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए. टीम के सदस्य आशीष सोनी ने भी स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने के लिए सफाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जैसे हम घर में साफ सुथरा रहना पसंद करते है वैसा ही शहर को साफ सुथरा रखकर लोगों को जागृत कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!