Uncategorized

शपथ ग्रहण के पूर्व ही कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर विकास कार्यों के लिए हुए सक्रिय

सुविधाओं का विस्तार ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है - चन्द्राकर


मूलचंद सिन्हा
कुरुद । कुरुद के नवनिर्वाचित विधायक अजय चन्द्राकर शपथ ग्रहण के पूर्व ही क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय हो चुके है। इसी का परिणाम है कि बहुप्रतिक्षित सड़क निर्माण की मांग की स्वीकृति दिलाये। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल भूमिपूजन के बावजूद महीनो तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। जिसके कारण अनेक निर्माण कार्य अधर में लटक गये। खरेंगा, कोलियारी, दोनर जोरातराइ मार्ग के लिए अजय चन्द्राकर ने 84 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई है। कोलियारी से दोनर मार्ग की लंबाई 33.20 किमी है जिसके अंतर्गत कई पुल-पुलिया भी बनना है। कोलियारी से जोरातराई तक की दूरी 33.20 किमी है जो 24 गांवों से होकर गुजरता है। रास्ते पर कोलियारी, कानीडबरी, अमेठी, कलारतराई, बंजारी, परसुली, दरी, खरेगा, सारंगपुरी, भरारी, देवपुर, दोनर, ढीमरटिकुर, रोमरा, सिवनीखुर्द, बारना, जोरातराई, सेलदीप, मंदरीद, झुरानवागांव, कातलबोड़, चर्रा गांव आते हैं। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन सुविधाओं का विस्तार ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी ओर मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व पर जन सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है। जिस पर खरा उतरने सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। भारी वाहनों ने सड़कों की हालत जर्जर कर दी थी। आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। लेकिन इस कार्य की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने अजय चंद्राकर का आभार प्रकट किया। ग्राम जोरातराई के ग्रामीणों आदि ने कहा कि हमारा ग्राम अंतिम छोर पर है और हमे कृषि कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए ब्लॉक मुख्यालय कुरूद अथवा जिला मुख्यालय धमतरी जाना पड़ता है। इस मार्ग के बन जाने से हमे न सिर्फ दुविधा मिलेगी बल्कि कार्यों को दुगुनी गति मिलेगी। वहीं ग्राम पंचायत सेलदीप के ग्रामीणों ने कहा कि हमारे ग्राम के छात्र कुरूद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करते हैं इस मार्ग के बन जाने से उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य कार्य कृषि है। और कृषि कार्य को भी गति मिलेगी। इस मार्ग के बनाए जाने की स्वीकृति पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!