Uncategorized

किसानों से वसूला गया 123 करोड़ का कर्ज

जिले में हुई साढ़े 22 लाख क्विंटल से अधिक की धान खरीदी, मिलरों ने किया 14 लाख क्विंटल धान का उठाव

धमतरी । धमतरी जिले के सभी उपार्जन केन्द्रो में धान की अच्छी आवक हो रही है। हजारों क्विंटल धान रोजाना किसानों से खरीदा जा रहा है, लेकिन राईस मिलरों द्वारा धान उठाव के धीमी रफ्तार के चलते उपार्जन केन्द्रों में जाम हो रहे धान की मात्रा बढ़ती जा रही है। जिले में कुल 22 लाख 58 हजार 266 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जबकि राईस मिलरों द्वारा 14 लाख 17 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। इस तरह करीब साढ़े 8 लाख क्विंटल धान सोसाय?टियों में जाम है। नगरी शाखा के उपार्जन केन्द्रों में सबसे अधिक 426228 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसी तरह कुरुद शाखा में 213033 क्विंटल, करेली में 124943 क्विंटल, कोर्रा में 207106 क्विंटल, दरबा में 96666 क्विंटल, धमतरी में 352866 क्विंटल, नारी में 68538 क्विंटल, भखारा में 169346 क्विंटल, मगरलोड में 299215 क्विंटल, मरौद में 104412 क्विंटल, और संबलपुर में 195913 क्विंटल धान खरीदी किया गया है। ज्ञात हो कि जिले के 64 हजार से भी अधिक किसानों ने खरीफ फसल के लिये नगदी रकम व सामग्री के रुप में सहकारी समितियों से कर्ज लिया था। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु होने के साथ किसानों से कर्ज की वसूली भी शुरु हो चुकी थी, शुक्रवार तक किसानों से 122 करोड़ 81 लाख 25 हजार रुपये का कर्ज वसूली कर लिया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!