Uncategorized

मकेश्वर वार्ड बूथ क्रमांक 130 के सर्वसम्मति से नरेंद्र बने अध्यक्ष

धमतरी। संगठन महापर्व माँ कालिका शक्ति केंद्र की बूथ स्तरीय संगठन विस्तार के विषय में आवश्यक बैठक मकेश्वर वार्ड बूथ क्रमांक 130 की हुई जिसमे चुनाव प्रभारी दिलीप पटेल ने कहा भाजपा का संगठन चुनाव जोरो पर हैं आज भाजपा संगठन एक बहुत बड़ी शक्ति बन कर विश्व पटल पर स्थापित हैं मोदी जी के नेतृत्व में आज महाराष्ट में आज पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही हैं ये राष्टवादियो की जीत हैं। सर्व सम्मति से नरेंद्र नगारची को बूथ अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पार्षद प्रकाश सिन्हा, सहसंयोजक जितेंद्र साहू, रीना सोनवानी, पवन सेन, देवराज पटेल, राम राजपूत, संतोष सोनवानी, सूरज पटेल व बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!