Uncategorized

होली मिलन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता को बनाए रखने का लिया संकल्प

विधायक ओंकार साहू ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर दी होली की शुभकामनाएं

विधायक निवास रुद्री में दिन शनिवार को होली मिलन एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में धमतरी विधानसभा से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे धमतरी विधानसभा में संगठन की एकजुटता का संदेश पूरे प्रदेश में गया. होली मिलन समारोह में आरंग के रंग झरोखा कार्यक्रम कि प्रस्तुति हुई मंच के सामने होली के रसिया गीतों से कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया.कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्नेह बाटते हुए गुलाल का टीका लगाया. दूर-दराज से आए बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष , उपसरपंच , सरपंच , जनपद सदस्य , जिला पंचायत सदस्य सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को सफल बना दिया.विधायक निवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता को बनाए रखने का संकल्प लिया. पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस अब और अधिक संगठित होकर आगे बढ़ेगी. इस होली मिलन कार्यक्रम में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य , जनपद सदस्य , सरपंच , पार्षद , उपसरपंच का सम्मान भी किया गया इसी तारतन्या में विधायक ओंकार साहू ने इस होली मिलन समारोह में उपस्थित समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया.समारोह में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, प्रदेश कांग्रेस सचिव तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, कविता योगेश बाबर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, विजय प्रकाश जैन, हरमिंदर छाबड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर, मनोज साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सूर्यप्रभा चेटियार, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अम्बिका सिन्हा, जिला कांग्रेस महामंत्री अमरदीप साहू, राजेश साहू, चंदन बाफना, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, पार्षद दीपक सोनकर, सुमन मेश्राम, विशु देवांगन, ऋषभ ठाकुर, जितेंद्र साहू, पारसमणी साहू, जनपद सदस्य भारती चंद्रहास साहू, योगेश मारकंडे, खिलेंद्र ध्रुव, हर नारायण साहू, जोन अध्यक्ष नीलमणि साहू, हरीश चंद्राकर, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, सरपंच होमेश्वर साहू, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, गजेंद्र कुम्भकार, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, मुकेश यादव, घासीराम साहू, केशव साहू, रंजीत साहू, गुरु गोपाल गोस्वामी, भागी निषाद, अश्वनी सिन्हा, साकेंद्र निषाद, भोलाराम देवांगन, अशोक देवांगन, पन्नालाल साहू, अनूप नेताम, धर्मेंद्र पटेल,लक्की जैन, हुलार कोर्राम, खिलेन्द्र साहू, टीकाराम साहू साथ में हजारों कि संख्या में युवा कांग्रेस , एनएसयूआई , महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!