Uncategorized

नवपद ओली आराधना हेतु अध्यात्म योगी परम पूज्य उपाध्याय प्रवर श्री महेंद्र सागर जी महाराज साहेब, युवा मनीषी परम पूज्य मनीष सागर जी महाराज साहेब का भव्य नगर प्रवेश

संतो के ऐतिहासिक मंगल प्रवेश के दौरान रास्ते भर हुआ स्वागत, लिया गया आशीर्वाद

आत्मा को परमात्मा बनाने हेतु ही यह शाश्वत ओली का पर्व आया है – श्री महेंद्र सागर जी महाराज साहेब

धमतरी। अध्यात्म योगी परम पूज्य उपाध्याय प्रवर श्री महेंद्र सागर जी महाराज साहेब, युवा मनीषी परम पूज्य मनीष सागर जी महाराज साहेब , परम पूज्य वर्धमान सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य विनम्र सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य हर्षवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य मैत्रीवर्धन सागर जी महाराज साहेब , परम पूज्य जयवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य नयवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य आत्मवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य गुणवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य यशोवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य जिनवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य योगवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य धैर्यवर्धन सागर जी महाराज साहेब, परम पूज्य भक्तिवर्धन सागर जी महाराज साहेब , परम पूज्य प्रवर्तिनी महोदया निपूर्णा श्री जी महाराज साहेब की शिष्या परमा पूज्य हंसकीर्ति श्री जी महाराज साहेब, परम पूज्य जीतकीर्ति श्री जी महाराज साहेब, परम पूज्य जयकीर्ति श्री जी महाराज साहेब का भव्य नगर प्रवेश हुआ। गुरुभगवंतो की पावन निश्रा में नवपद ओली की भव्य आराधना होगी साथ ही महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम भी संपन्न होगा। गुरुभगवंतों के आगमन से पूरे संघ में हर्षोल्लास छाया हुआ है। भव्य प्रवेश जुलूस श्री आदिश्वर जिनालय से प्रारंभ हुआ। जुलूस के दौरान मार्ग में समाजजनों के साथ साथ अन्य समाजजनों द्वारा भी गुरुभगवंतो का स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया। साथ ही समाज के छोटे छोटे बच्चों द्वारा स्केटिंग चलाते हुए जैन धर्म ध्वजा लहराते हुए, बैंड बाजा बजाते हुए तथा पाश्र्व विचक्षण पूजा मंडल द्वारा काव्या दुग्गड, लया जैन, अनन्या गोलछा, आन्या लूनावत, आन्या बाफना, चारवी दुग्गड के माध्यम से सुंदर मयूर नृत्य के द्वारा स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा कलश से गुरुभगवंतो की प्रदक्षिणा की गई। श्री पाश्र्वनाथ जिनालय में मनीषा कटारिया, मनीषा लूनिया, समृद्धि लूनिया, नैना दुग्गड, डिंपल गोलछा, चाहत पारख, खुशी गोलछा द्वारा सुंदर गौली बनाई गई। अध्यात्म योगी परम पूज्य उपाध्याय प्रवर श्री महेंद्र सागर जी महाराज साहेब ने बताया कि ये ओली शाश्वत पर्व है। जो साल में दो बार आता है। पहला ओली जो चैत्र माह में आता है। जो 4 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है। यह पर्व कोई उत्सव मनाने का पर्व नहीं है। बल्कि ये विशिष्ट आराधना का पर्व है । इस पर्व की आराधना में छ: प्रकार की विगई घी, तेल, दूध, दही, कढ़ाई और मिठाई का त्याग किया जाता है। इस पर्व में सिद्धचक्र की आराधना की जाती है। यह पर्व आयंबिल तप के साथ किया जाता है। हम संसार में भोगों में फंसे हुए है। उससे दूर होने के लिए परमात्मा ने मार्ग बताया है। जिसके माध्यम से हम भोगों से निकलकर योगों से जुड़ सकते है। संसार के प्रति आसक्ति को छोड़कर, भौतिक वस्तुओं के प्रति आसक्ति से दूर होकर, सुदेव, सुगुरु और सुधर्म को स्वीकार कर हम भोग के रोग से मुक्त हो सकते है। अपनी आत्मा को भय मुक्त आत्मा अर्थात परमात्मा आत्मा बनाने का प्रयास करना है । इसके लिए ही यह शाश्वत ओली का पर्व आया है। यह परम पावन पर्व आत्मविकास के लिए महत्वपूर्ण है। एक सच्चा साधक इस पर्व की महान आराधना करके अपनी आत्मा को परमात्मा बनाने की ओर अग्रसर करता है। आज नववर्ष का प्रारंभ भी हो रहा है। इस नववर्ष में हमारे जीवन में भी ज्ञान की नवज्योति जले।
इस दारैान भंवरलाल छाजेड़, विजय गोलछा, लक्ष्मीलाल लूनिया, पारसमल गोलछा, सुरेश गोलछा, मोहनलाल गोलछा, मदनलाल पारख, संजय लोढ़ा, निर्मल बरडिय़ा, शिशिर सेठिया, रमन लोढ़ा, ज्ञानचंद बैद, सुरेश बच्छावत, प्रकाश नाहर, बीएल जैन, दीपक बाफना, मनीष नाहर, अनिल बैद, अमित लोढ़ा, अनोपचन्द बंगानी, नीरज नाहर, किरोड़ी दुग्गड़, विपुल राखेचा, कुशल चोपड़ा, भूपेश लूनिया, विजय दुग्गड, मनीष बरडिय़ा, ऋषभ गांधी, राहुल पारख , सतीश नाहर, भव्य गोलछा, प्रतीक बैद, अंकित बरडिया, नितीन बरडिया, सौरभ पारख, पूजा लूनिया, मनीषा लूनिया, दीपिका गोलछा, राहुल सेठिया, नेहरु पारख, लक्की डागा, पिंटु डागा, अनिल दुग्गड़, संजय लुकंड़, सरोज पारख, श्वेता पारख, सारिका संचेती, सुशील नाहर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक रंजना साहू ने मंगल प्रवेश के दौरान लिया संतो का आशीर्वाद

स्वामी महावीर जयंती के पावन अवसर पर धर्मधरा धाम धमतरी की पावन भूमि में जैन संतो के ऐतिहासिक मंगल प्रवेश नगर धमतरी में हुआ, इस अवसर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बी.एल जैन, नीरज नाहर, हर्षित नाहर, संजू लोढ़ा, विनोद बैद, राहुल पारख, सतीश नाहर, भावेश नाहर, अंकित बरडिया, प्रतीक बैद, कान्हा गांधी, आकाश छाजेड़, भव्य भंसाली, सौरभ पारख सहित समाजजन एवं नगर वासी उपस्थित रहे।
एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने सहपरिवार लिया आशीवार्द

जैन गुरुजनों का भव्य मंगल प्रवेश आज नगर में हुआ। इस दौरान रास्ते भर स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया। इसी कड़ी में एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने भी सहपरिवार जैन मंदिर पहुंचकर संतो का आशीर्वाद लेकर सबके मंगल की कामना की।
पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा सहित पार्षदों ने मुनि श्री से लिया आशीर्वाद

जैन संतो के ऐेतिहासिक मंगल प्रवेश के दौरान मठ मंदिर चौक में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्षद कुलेश सोनी, पार्षद पिन्टू यादव, बालाजी गुप्ता, भरत गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, सहित अन्य लोगों ने स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद लेकर इस क्षण को शहर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की कड़ी में एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए सभी को नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष की बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!