Uncategorized

धमतरी के तीन वार्डों में डेढ़ माह से दूषित पानी की सप्लाई, वार्डवासियों में आक्रोश

पार्षदों के साथ नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

धमतरी। शहर के सोरिद, जोधापुर एवं डाकबंगला वार्ड में पिछले डेढ़ माह से पाइपलाइन के माध्यम से दूषित एवं गंदे पानी की सप्लाई होने से वार्डवासी परेशान हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड के नागरिकों एवं पार्षदों ने ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि तीनों वार्डों में पिछले करीब डेढ़ माह से लगातार पाइपलाइन के माध्यम से गंदा एवं दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। इस पानी का उपयोग पीने के लिए तो दूर, नहाने-धोने के लिए भी नहीं किया जा सकता। इसके चलते मोहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने चिंता जताई है कि दूषित पानी की लगातार आपूर्ति से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तीनों वार्डों में जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका है। नागरिकों का कहना है कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन लंबे समय से शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नगर निगम प्रशासन तत्काल पेयजल पाइपलाइन की जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराए तथा दूषित पानी की आपूर्ति बंद कर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
इस दौरान पार्षद दीपक सोनकर सहित अन्य पार्षदों एवं वार्डवासियों ने निगम प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी अपने स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन पार्षद सुमन मेश्राम योगेश लाल
पूर्णिमा गजानंद रजक सूरज गहरवाल सोमेश मेश्राम सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!