Uncategorized

सार्थक स्कूल ने पूरे किए गौरवशाली 21 वर्ष, धूमधाम से मना स्थापना दिवस

संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रेरणा स्रोत पूर्व प्राचार्य का हुआ सम्मान


धमतरी। सर गौरी शंकर श्रीवास्तव सेवा समिति, धमतरी द्वारा संचालित सार्थक स्कूल ने 20 मार्च को अपनी स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण किए। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के मानसिक दिव्यांग बच्चों ने सुलेख, ड्राइंग, रंग भरने, रंगोली, संगीत, वादन और गायन जैसी विविध गतिविधियों में भाग लेकर अपनी सृजनशीलता और कौशल का परिचय दिया। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस स्थापना दिवस को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर सार्थक स्कूल की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत एवं प्रेरणास्त्रोत व मार्गदर्शिका श्रीमती एम. जग्गी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सार्थक की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ,सचिव स्नेहा राठौड़ एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा अग्रवाल और प्रशिक्षकों ने शॉल एवं श्रीफल से अतिथियों का आदर किया। अपने आशीर्वचन में श्रीमती प्रभा रावत ने कहा बच्चों की प्रतिभा देखकर हृदय गर्व से भर जाता है। हम सभी का कर्तव्य है कि, हम इन्हें अवसर और प्रोत्साहन देकर इनके जीवन को सार्थक बनाएँ। यह संस्था आगे भी इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहे। वरिष्ठ प्रशिक्षक मैथिली गोड़े ने कहा इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान तथा धमतरी और विभिन्न शहरों में उनके परफॉर्मेंस ,सफलता, सम्मान और पुरस्कार ही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। कंप्यूटर, संगीत , नृत्य एवं कला प्रशिक्षक मुकेश चौधरी, देविका दीवान एवं काजल रजक ने कहा हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है, कि हर बच्चा अपनी क्षमताओं को पहचाने, आगे बढ़े और समाज में अपना स्थान बनाए । सार्थक के संरक्षक डॉ. अनिल कुमार रावत, गोपाल शर्मा मदनमोहन खंडेलवाल,उपाध्यक्ष अनुनंदा, हरख जैन और गजानंद साहू ने स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!