Uncategorized

डिवायडर पर चढ़कर विद्युत पोल से टकराई बस, एक घायल

आज सुबह सिहावा चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना


धमतरी । आज सुबह एक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे एक बुजुर्ग घायल हुआ। हादसा गंभीर व ज्यादा घातक हो सकता था लेकिन गनीमत रहा कि बड़ी घटना टल गई।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे जगदलपुर से रायपुर मार्ग पर चलने वाली महेन्द्रा बस क्रमांक सीजी 05 जे 0721 जो कि जगदलपुर की ओर से रायपुर जाने निकली थी। तभी धमतरी सिहावा चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास अनियंत्रित होकर बस डिवायडर पर चढ़ गई है। और डिवायडर पर लगे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में बस में सवार अधारी नवागांव वार्ड निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग लच्छुराम साहू घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बस सामने से आ रहे सायकल सवार दुध वाले को बचाने के चक्कर में डिवायडर पर चढ़ गई और पोल से टकराने के चलते बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और बस को हटवाया गया। लोगो का कहना है कि सड़क के नवनिर्माण से सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है। जिससे डिवायडर की ऊंचाई काफी कम हो गई इसलिए पहले भी कई बार वाहने डिवायडर पर चढ़ चुकी है। डिवायडर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!