Uncategorized

बंगाल में भाजपा की बढ़त पर सदर बाजार में मना जश्न, बांटी मिठाई

धमतरी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल रही बढ़त से उत्साहित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने सदर बाजार में मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। बंगाल में भाजपा को जीत की ओर अग्रसर होता देख वरिष्ठजनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुना है।इस अवसर पर जसराज डागा, डॉ. एनपी गुप्ता, अनिल सोनी, मूलचंद लूनिया, बूथ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, गोपाल सोनी, फूलचंद लालवानी, नरेंद्र लालवानी, युवा मोर्चा के बलराम गुप्ता, हीरू बछावत एवं पार्षद हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी, नीलेश लूनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!