Uncategorized

क्लस्टर में लगा समाधान शिविर, जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के तहत आज जनपद पंचायत धमतरी के क्लस्टर ग्राम भोयना में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, पंच-सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम पीयूष तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
भोयना क्लस्टर के अंतर्गत शामिल 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए यह शिविर समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बना। शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, विद्युत, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों से मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उनका प्राथमिक निराकरण किया गया। पेंशन, राशन कार्ड, आवास, राजस्व प्रकरण, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई। शेष आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार का मकसद शासन को जनता के द्वार तक ले जाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!