Uncategorized

कुरुद पुलिस ने की गांजा बेचने वालो पर कार्यवाही,2 अपचारी विधि से संघर्षरत बालक रहे शामिल

कब्जे से 1किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 6,300रूपये बिक्री रकम 550 रूपये कुल जप्त 6850 रूपये किया गया

मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति चरमुड़िया रोड तिराहा ज्योति राईस मिल कुरूद के पास मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहे है कि सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर घेराबंदी कर 2 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप बिक्री करते पकडे गये जिसको अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से 1किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,300 रूपये बिक्री रकम 550 रूपये,कुल जुमला 6850 रूपये मिलने पर मौके पर कार्यवाही कर अपराध सदर धारा पाये जाने पर धारा 20 (बी) नारर्कोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया,अपचारीगण नाबालिग होने से माननीय किशोर न्याय बोर्ड धमतरी पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू सउनि. सुरेश नंद, प्रआर राजेश चन्द्राकर आरक्षक महेश साहू, संदीप पांडे, मानक साहू, रविशंकर कंवर थाना कुरूद सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!