Uncategorized

साय सरकार के 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का निर्णय स्वागत योग्य है – डॉ बीथिका विश्वास

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं की जिला संयोजक ने कहा साय के नेतृत्व में किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहे आगे


धमतरी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं की जिला संयोजक डॉ. बीथिका विश्वास ने कहा कि आगामी खरीफ फसल में उत्पादित होने वाले धान की समर्थन मूल्य में 15 नवंबर से खरीदी शुरू किए जाने का विष्णुदेव साय सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। बीथिका विश्वास ने कहा कि भाजपा किसान की मुस्कान को अपनी नीति मानती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब भी सत्ता में आती है, किसानों की उन्नति को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड जैसी ऐतिहासिक योजना दी, जिससे किसान सीधे बैकिंग प्रणाली से जुड़ा। पूर्व में 15 साल की डॉ. रमन सिंह की सरकार ने किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण, खेतों में पंप कनेक्शन पर एक लाख रुपए का अनुदान और कृषि को प्रोत्साहन देने के अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नें किसानों के आर्थिक अधिकारों को सशक्त किया है।छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बनने के बाद किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे है। साय सराकर सरल सुगम तरीके से किसानों को धान खरीदेगी। खरीदी के पूर्व सभी सोसायटियों में व्यापक व्यवस्था की जाएगी। ताकि समर्थन मूल्य पर अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो। भाजपा सरकार हमेशा ही किसानों के हितों के लिए कार्य करती रही है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचा रही है। कृषि कार्य को सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!