Uncategorized

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की हुई मासिक बैठक

मुख्य अतिथि के रुप में रायपुर से पहुंचे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज पटेल रहे उपस्थित


धमतरी। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि पुलिस जन संवाद कक्ष थाना सिटी कोतवाली परिसर धमतरी में मासिक बैठक रखी गयी। बैठक में एमएम नारायना अस्पताल रायपुर से डॉक्टर पंकज पटेल हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवा देने के लिए उपस्थित हुए। डॉक्टर पंकज पटेल के द्वारा पुलिस पेंशनरों को हड्डी रोग के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर पंकज पटेल अध्यक्षता होरीलाल साहू विशिष्ट अतिथि कुंवर सिंह नागवंशी शत्रुघ्न पांडे थे। डॉ पंकज पटेल का शाल भेंटकर सम्मान किया गया। नये सदस्य नेमी कुमार साहू सेवानिवृत्ति उपनिरीक्षक एवं रमेश कुमार साहू सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक रायपुर से धमतरी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला धमतरी के सदस्य बनने के लिए उपस्थित हुए जिन्हें संगठन का सदस्य बनाया गया। संगठन के एक सदस्य सेवानिवृत्ति निरीक्षक दुकाल सिंह नेताम जो धमतरी शहर में बहुत समय तक थाना सिटी कोतवाली में सेवा दिए थे जिनका आकस्मिक निधन मार्च 2025 में हो गया है जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर सभी सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू के द्वारा किया गया एवं मंच संचालन उपाध्यक्ष अनिल सालुके के द्वारा किया गया अंत में सभी सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगान गाकर सभा का समापन किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!